Search

करंट से दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

257 Views

खुर्जा। मोहल्ला बुर्ज उस्मान में नहाने के दौरान करंट की चपेट में आने से चचेरे तहेरे भाइयों की मौत हो गई। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


शुक्रवार शाम बुर्ज उस्मान निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र सूरजभान अपने चचेरे भाई 15 वर्षीय तरुण पुत्र
रामवीर के साथ घर के आंगन में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पानी में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए। घटना होता देख परिजनों ने आननफानन में दोनों को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं,अभिषेक को जटिया अस्पताल से परिजन कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि घर पर निर्माण कार्य चल
रहा है। आशंका है कि इसी कारण पानी में करंट उतरा होगा। अभिषेक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था, परिजनों के अनुसार अभिषेक का एक बड़ा भाई हिमांशु है। वहीं, उससे दो छोटी बहन हैं। अभिषेक ठेली लगाकर चाट बेचता था। तरुण का एक छोटा भाई,वहीं तरुण का एक छोटा भाई दक्ष है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News