Search

बुलंदशहर के तुषार सिंह 22 साल की उम्र में बने IAS, पहले प्रयास में हासिल की 385 वीं रैंक

1,016 Views

बुलंदशहर: जिले के यमुनापुरम निवासी तुषार सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मात्र 22 वर्ष की उम्र में तुषार ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में 385 वीं रैंक प्राप्त कर IAS बनने का सपना साकार किया।

तुषार ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर से की है। वह प्रोफेसर ओपी सिंह के पुत्र हैं। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे तुषार ने लक्ष्य को निर्धारित कर कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी तैयारी की।

उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार को गर्व से भर दिया है, बल्कि पूरे बुलंदशहर जिले के युवाओं को एक नई प्रेरणा दी है। तुषार की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

तुषार सिंह की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News