सिकंदराबाद: रविवार रात भारतीय जनता पार्टी के पुनः मनोनीत सिकंदराबाद मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता का क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में त्रिवेश गुप्ता का फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर पंडित सचिन शर्मा ने कहा कि त्रिवेश गुप्ता एक सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करते हैं।
मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत बनाने का लक्ष्य रहेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में नवीन राजपूत, अजय शर्मा, गगन शर्मा, अजय सैनी, राहुल वाल्मीकि, सचिन सैनी, विपिन शर्मा और कोमल भाटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
