Search

सिकंदराबाद: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, तीन युवक घायल औद्योगिक क्षेत्र से लौटते समय हुआ हादसा

490 Views

सिकंदराबाद: जाट चौक से सिरोधन रोड की ओर जाने वाले हाइवे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएस कंपनी से काम खत्म कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जाट चौक से सिरोधन रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान बंटी पुत्र जमील (27), आशिफ पुत्र रहीस (19) और आस मोहम्मद पुत्र मुराद अली (35), निवासी गांव पिलखनवाली, सिकंदराबाद के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बंटी की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर अक्सर वाहन गलत दिशा से चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News