Search

फूंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

Share Now :

WhatsApp
222 Views

सिकंदराबाद : शनिवार को चन्देरू- बिलसुरी बिजली उपकेंद्र पर बिलसुरी के ग्रामीणों ने फूंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 केवीए की क्षमता वाला ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फूंक गया था। ऑनलाइन शिकायत के बावजूद कई बार मौखिक शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते मोबाइल आदि भी चार्ज नही हो पा रहे हैं। इनवर्टर डिस्चार्ज हो चुके हैं। नौकरी पेशा लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए आसपास लगे हैण्डपंप का सहारा लिया जा रहा है। बावजूद इसके ऊर्जा निगम अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
जेई सुनील कुमार ने बताया कि देर शाम तक ट्रांसफार्मर को बदलवाकर बिजली सप्लाई करा दी जाएगी।
मौके पर अंकित, कुलदीप, काशी, गौरव, बिरजू, कैलाश, लोकेश, आशीष, ब्रजवीर, संदीप, उपासना, गीता, शशि, बाला आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News