Search

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत,एक महिला गंभीर घायल

1,248 Views
बुलंदशहर: गुलावठी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गई,जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई,जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा मंगलवार सुबह गुलावठी थाना इलाके के गांव पितुवास के पास हुआ। अमरोहा जिले के थाना नौगावां सादात के गांव नसेर नगला निवासी निपेंद्र (36) अपनी पत्नी,बेटे और भतीजे-भतीजी के साथ ऑल्टो कार से अमरोहा लौट रहे थे। लेकिन गांव पितुवास के पास अचानक कार बेकाबू होकर रजवाहे में जा गिरी।

हादसे में कौन-कौन मारे गए?

  • निपेंद्र (36) – कार चालक
  • कन्हैया (15) – निपेंद्र का पुत्र
  • वंशिका (16) – निपेंद्र के भाई की पुत्री
  • हर्ष (12) – निपेंद्र के भाई का पुत्र

एक महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में निपेंद्र की पत्नी कौशल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सिकंदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

शादी समारोह में शामिल होने आए थे परिवार के सदस्य

इस परिवार के बुलंदशहर आने की वजह एक विवाह समारोह था। कौशल के मामा हंसराज के पोती का विवाह सोमवार को हुआ था। विवाह में शामिल होने के लिए निपेंद्र अपनी पत्नी,पुत्र और भाई के बच्चों के साथ सोमवार शाम को सिकंदराबाद के गांव नगला काला आए थे।

हादसे से पहले दुल्हन की विदाई हुई थी

मंगलवार सुबह जब दुल्हन की विदाई हुई, तो इसके कुछ देर बाद ही निपेंद्र और उनका परिवार अपनी कार से अमरोहा के लिए रवाना हुआ। लेकिन गांव पितुवास के पास कार बेकाबू होकर रजवाहे में पलट गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई।

गांव में मातम,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियों के बाद अचानक इस भीषण दुर्घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

Spread the love

Published On

2 thoughts on “<span class="first">बुलंदशहर</span> <span class="second">में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत,एक महिला गंभीर घायल</span>”

Leave a Comment

Other News