Search

सिकंदराबाद तहसील सभागार में व्यापारियों की बैठक सम्पन्न

Share Now :

WhatsApp
570 Views

नगर की प्रमुख समस्याओं पर व्यापारियों ने उठाई आवाज, प्रशासन ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में शनिवार को नगर की समस्याओं को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के प्रमुख व्यापार संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी और सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संतोष जगराम ने की, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह और निरीक्षक सरजेश कुमार भी मौजूद रहे।

तहसील सभागार में नगर के व्यापारीगण एवं अधिकारीगण – समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए
तहसील सभागार में नगर के व्यापारीगण एवं अधिकारीगण – समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए


बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:

  • अवैध पशु कटान और बिना लाइसेंस मीट की दुकानें
  • अतिक्रमण और अवैध पैंठ का प्रसार
  • ई-रिक्शा संचालन में अनियमितता, नाबालिग चालकों की बढ़ती संख्या
  • पार्किंग की समस्या और ट्रैफिक अव्यवस्था
  • दनकौर तिराहे का सौंदर्यकरण
  • नगर की नालियों में गोबर बहाने की समस्या
  • बुलेट बाइक से ध्वनि प्रदूषण
  • सीसीटीवी कैमरों की अनुपस्थिति

प्रशासनिक प्रतिक्रियाएं

एसडीएम संतोष जगराम ने समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
CO पूर्णिमा सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों से दुकानों पर CCTV कैमरे लगाने की अपील की।


प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति:

  • इटवा व्यापार मंडल – रविंद्र शर्मा, संजय बंसल, जितेंद्र गर्ग
  • उद्योग व्यापार मंडल – नवीन राजपूत, नितिन जैन
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल – मोहित शर्मा,धर्मेंद्र चौधरी,आकाश लाला
  • अन्य व्यापारी: दीपक सिंघल, कृष्ण, रिंकू गुप्ता, सूरज सैनी, विशाल खंडेलवाल, आशीष अत्री आदि

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News