Search

बुलन्दशहर में एसएसपी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे “जय हिंद” और “वंदे मातरम” के नारे

909 Views

बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।


बुलन्दशहर: आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।

रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर यह रैली काले आम चौराहा, लल्ला बाबू चौराहा, डीएवी फ्लाईओवर, बैंस स्टैंड, असांरी चौक, डिप्टीगंज होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन में संपन्न हुई। रैली में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा थामे मुख्य मार्गों पर मार्च करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना था। रैली के दौरान “जय हिंद” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, वहीं बज रहे देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

इस तिरंगा यात्रा ने बुलन्दशहरवासियों को आने वाले स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का संदेश देते हुए एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment