Search

सिकंदराबाद नगर पालिका में 10 दिन में तीसरी बार चोरी, एसी से कॉपर का तार गायब

Share Now :

WhatsApp
593 Views

सिकंदराबाद नगर पालिका में 10 दिन के भीतर तीसरी बार चोरी, चोरों ने अध्यक्ष कार्यालय के एसी से तांबे का तार चुरा लिया। पहले भी मीटिंग रूम और सलाहकार के ऑफिस से तार चोरी हो चुका है।


सिकंदराबाद। नगर पालिका में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 10 दिनों के भीतर तीसरी बार चोरों ने नगर पालिका कार्यालय को निशाना बनाया है। ताजा मामला पालिका अध्यक्ष के ऑफिस का है, जहां चोर एसी से कॉपर का तार उड़ा ले गए, जिससे हजारों का नुकसान हुआ है।

सभासद प्रदीप वर्मा उर्फ टाटू ने बताया कि बीती रात चोरों ने अध्यक्ष कक्ष का एसी खोलकर उसमें से तांबे का तार निकाल लिया। इससे पहले 16 जुलाई को सभासदों के मीटिंग रूम से और 13 जुलाई को सलाहकार सलीम खान के कार्यालय से भी एसी के कॉपर के तार चोरी हो चुके हैं।

इतना ही नहीं, करीब एक महीने पहले भी चोरों ने पालिका से लाखों रुपये का लोहे का सामान चुरा लिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सभासद तात ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बार-बार एक ही जगह को निशाना बना रहे हैं।

वहीं, नगर पालिका ईओ शिवराज ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।


नगर पालिका परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि पालिका प्रशासन की उदासीनता भी उजागर कर रही हैं।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News