Search

सिकंदराबाद में निर्माणाधीन होटल में चोरी,20 लाख की क्षति का अनुमान

1,088 Views

सिकंदराबाद : रविवार की रात सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित एनएच-34 के पास श्याम वाटिका कॉलोनी में स्थित एक निर्माणाधीन तीन मंजिला होटल से अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने होटल के कई कमरों की एसी वायर, बिजली फिटिंग, मोटर, जनरेटर का अल्टीनेटर और फायर सेफ्टी उपकरण तक काटकर चुरा लिए।

होटल के मालिक कैप्टन हुकुम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह साइट पर पहुंचे, तो चोरी की घटना का पता चला। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरों ने पड़ोसी सोनू गिरि के बंद मकान का ताला तोड़कर होटल के भीतर प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया। वारदात के समय निर्माणाधीन होटल पर कोई चौकीदार मौजूद नहीं था।

चोरी से अनुमानित रूप से 18 से 20 लाख रुपये की क्षति हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment