646 Views
सिकंदराबाद: कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन उप-जिलाधिकारी संतोष जगराम की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थीं। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही, कानूनगो, लेखपाल, समस्त चौकी प्रभारी सहित फरियादी उपस्थित रहे।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
