Search

सिकंदराबाद: शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान, छात्र सांसदों ने शिक्षकों को पटका पहनाकर किया सम्मानित

312 Views
सिकंदराबाद के दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र सांसदों ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया।

सिकंदराबाद: नगर के गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य, आचार्य परिवार तथा छात्र सांसद समिति की सक्रिय सहभागिता रही।

समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, प्रबंधक राधेश्याम गर्ग एवं वरिष्ठ समिति सदस्य विनोद कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंध समिति एवं विद्यालय परिवार की ओर से समस्त आचार्य-आचार्याओं, लिपिक वर्ग एवं कर्मचारी वर्ग को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्र सांसद समिति ने भी विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र सांसदों ने प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता एवं समस्त अध्यापकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के छायाचित्रों से सुसज्जित आकर्षक फोटो फ्रेम प्रधानाचार्य को भेंट किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक एवं आत्मीय बन गया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और आदर्श विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक होना केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का महान संकल्प है। शिक्षक अपने ज्ञान, आचरण और व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कर शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार ने किया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News