Search

ताजिया जुलूस में हथियारों की नुमाइश पर होगी कार्रवाई, 10 फीट से ऊँचे नहीं होंगे ताजिए

850 Views

सिकंदराबाद: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को कोतवाली परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक की। बैठक में एसडीएम संतोष जगराम और कोतवाल अनिल कुमार शाही ने ताजिए, मेहंदी और मातम के आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम संतोष जगराम ने स्पष्ट किया कि ताजिए की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी आयोजकों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

कोतवाल अनिल कुमार शाही ने कहा कि जुलूसों में यदि किसी भी प्रकार से हथियारों की नुमाइश की गई तो संबंधित आयोजकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या असामान्य स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

बैठक में क्षेत्र के प्रमुख आयोजन समिति के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस व प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी किए जाने की जानकारी दी गई।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News