Search

सिकंदराबाद: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर छात्र संसद गठन, वंशिका बनीं प्रधानमंत्री

238 Views

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकंदराबाद में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र संसद का गठन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने कहा कि आज भारत स्वदेशी तकनीक, रक्षा नवाचार और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। मुख्य वक्ता विक्रम सिंह ने कहा कि एआई और रोबोटिक्स के माध्यम से किसान भी आत्मनिर्भर बनेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की गतिविधियों में छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें लोकतांत्रिक निर्णय प्रक्रिया से अवगत कराने के उद्देश्य से छात्र संसद का गठन किया गया। प्रत्येक कक्षा से निर्वाचित छात्र सांसदों ने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, सेनापति और उप सेनापति पदों के लिए मतदान किया।

चुनाव परिणाम में कक्षा 10 की वंशिका राघव सर्वाधिक मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री चुनी गईं। कक्षा 10 की कनिका पंडित उप प्रधानमंत्री, कक्षा 10 की नेहा सोलंकी सेनापति तथा कक्षा 9 की भूमिका सिंह उप सेनापति निर्वाचित हुईं। विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन दौज पाल ने किया। निर्णायक मंडल में जोगेंद्र सिंह आर्य, संजीव कुमार, प्रीति त्यागी शामिल रहे, जबकि चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में शशी बाला और पंकज जोशी मौजूद रहे। इस अवसर पर राकेश, प्रेमपाल, नेत्रपाल, धर्मेंद्र, प्रशांत शर्मा, प्रियंका शर्मा, स्नेहिल गौड़, संगीता और आरती सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment