Search

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद चुनाव, डिजिटल वोटिंग से चुने जाएंगे प्रतिनिधि

188 Views

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्र संसद निर्वाचन-2026 लोकतांत्रिक और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। विद्यालय ने पहली बार ऑनलाइन मतदान प्रणाली अपनाई, जिसके माध्यम से सभी 93 छात्र सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। पीठासीन अधिकारी परी तथा छात्र सांसद प्रमुख विनय कुमार शर्मा सहित संजय कुमार शर्मा और अरुण ने निर्वाचन व्यवस्था संभाली।

चार प्रमुख पदों—अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, सेनापति और नेता प्रतिपक्ष—के लिए मतदान हुआ। सभी प्रत्याशियों ने लोकतांत्रिक भावना के साथ चुनाव में भाग लिया और मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है। उन्होंने ऑनलाइन मतदान प्रणाली को विद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। छात्र सांसद प्रमुख विनय कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में निर्णय क्षमता, टीम भावना और सेवा के संस्कार विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार चुनाव परिणाम की घोषणा 20 जुलाई को की जाएगी। इसी दिन निर्वाचित अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, सेनापति और नेता प्रतिपक्ष को शपथ दिलाकर उनके दायित्वों का औपचारिक निर्वहन शुरू कराया जाएगा।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News