260 Views
सिकंदराबाद: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार छात्र को एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 18 वर्षीय प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक प्रवेश सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी का निवासी था। वह गेसुपुर से कक्षा-12 की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
