Search

सिकंदराबाद: नए फीडर पर कार्य के चलते बुधवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित

227 Views

सिकंदराबाद: 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र तहसील के नए फीडर देवी मंदिर की वी.सी.वी. स्थापित करने का कार्य बुधवार 18 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कार्य के चलते एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, बैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्टैंड, गद्दीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपूरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका क्षेत्र, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सराय झांझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक तथा सिकंदराबाद कस्बे के अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

कार्यवाहक एसडीओ यशपाल सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य बिजली बंद होने से पहले निपटा लें और सप्लाई बहाल होने तक धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News