Search

सिकंदराबाद: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय परिसर में हुआ सम्मान

424 Views

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराबाद के परिसर में सोमवार को आयोजित वंदना सत्र के दौरान विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र नीरज का सम्मान किया गया।

नीरज ने 36वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर 2025 तक शारदा विहार, भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी।

कुश्ती के दौरान पैर में पस पड़ने के कारण अस्वस्थ हो जाने से नीरज को पहले सम्मानित नहीं किया जा सका था। आज उनके स्वस्थ होने पर विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम गर्ग (वैर वाले) एवं प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से उन्हें मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नीरज अब एसजीएफआई (School Games Federation of India) में भाग लेने के लिए 7 दिसंबर को बलिया जाएंगे। विद्यालय के पी.टी.आई. कोच दिनेश सिंह को भी नीरज के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी गई।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News