Search

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share Now :

WhatsApp
335 Views

सिकंदराबाद। एसएसपी के नेतृत्व मे चलाए जा रहे अपराध रोकथाम व वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन मे आज उ0नि0 श्री नीटू कुमार, का0 प्रदीप कुमार, का0 अजय कुमार ने मुखबिर खास की सूचना पर करीब एक साल से सिकंदराबाद कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे फरीदपुर निवासी 21 वर्षीय आरोपी हिम्मत पुत्र केसर भाटी को निजामपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अपराधी फरीदपुर निवासी हिम्मत करीब एक साल से सिकंदराबाद कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इस अपराधी पर गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी में भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News