Search

सिकंदराबाद: पुलिस ने किया तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

116 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी मोहित उर्फ शूटर (22) पुत्र राकेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सलेमपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास संदिग्ध प्रतीत होने पर युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 32 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पहले भी दर्ज हैं दो मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदराबाद में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत वर्ष 2026 में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दीपक चाहर, कांस्टेबल पवन कुमार और दीपक कुमार शामिल रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment