Search

सिकंदराबाद: तीन दशक पुराने मुकदमों से जुड़े 113 माल का पुलिस ने कराया निस्तारण

331 Views

सिकंदराबाद: थाना सिकंदराबाद पुलिस ने माल निस्तारण अभियान के तहत वर्ष 1994 से 2023 तक के मुकदमों से संबंधित 113 माल का नियमानुसार निस्तारण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान थाने के मालखाने में रखे तमंचे, बंदूक, चाकू, छुरी समेत अन्य सामान का विनष्टीकरण किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम की मौजूदगी में निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई एएसपी सिकंदराबाद प्रेमसुख दारिया के निर्देशन तथा संबंधित अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई।

माल निस्तारण टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह और मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल मोहम्मद शादाब शामिल रहे। पुलिस ने निर्धारित नियमों के तहत पुराने मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण कराया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment