Search

सिकंदराबाद: रात में सक्रिय हुआ प्रशासन, एसडीएम-विधायक ने किया गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण

440 Views

सिकंदराबाद : नगर में देर रात्रि प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली, जब एसडीएम दीपक कुमार पाल और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अनाज मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, गेहूं खरीद व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और भुगतान प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जाए।

अधिकारियों ने केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News