Search

सिकंदराबाद: मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, घर-घर होगा सत्यापन

130 Views

सिकंदराबाद: विधानसभा क्षेत्र 64 सिकंदराबाद में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर को बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने की। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और घर-घर सत्यापन करने पर जोर दिया गया।

18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के नाम जुड़वाने पर जोर

बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनके नाम वर्तमान मतदाता सूची में फॉर्म-6 के माध्यम से शामिल कराने में सहायता की जाए। इसके लिए पात्र युवाओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पुरानी और वर्तमान मतदाता सूची का होगा मिलान

विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले प्रकाशित मतदाता सूची और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पहले की सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान सूची में शामिल नहीं हैं। चिह्नित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाया जाएगा। भौतिक सत्यापन के दौरान पात्र पाए जाने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर भी रहेगा विशेष ध्यान

बैठक में एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिला मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात को सही बनाए रखने में मदद करना है।

घर-घर सत्यापन कर पात्र मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश

उपजिलाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बूथ स्तरीय अधिकारियों को घर-घर जाकर सत्यापन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

बैठक में तहसीलदार सिकंदराबाद संजय कुमार, नायब तहसीलदार सिकंदराबाद राजीव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदराबाद कुसुम तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी गुलावठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment