806 Views
सिकंदराबाद: गोरखी, शेखवाड़ा और मुरादाबाद क्षेत्र में विशेष सुबह छापा अभियान चलाया गया।
छापे के दौरान 34 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते पकड़े गए, जिन पर कुल 76 किलोवाट का अवैध विद्युत भार था। सभी मामलों में अभियोग पंजीकृत किया गया और राजस्व निर्धारण की प्रक्रिया जारी है।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान से विद्युत चोरी रोकने और जनता को निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
[democracy id=”current”]
