Search

सिकंदराबाद: उद्योगपति के बंद मकान में करोड़ों की चोरी, ग्रिल उखाड़कर ले गए नकदी और जेवरात

1,171 Views
सिकंदराबाद: एसडीएम कॉलोनी में डिवाइन स्कूल के सामने स्थित एक उद्योगपति के बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़ने के बाद स्टील की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे और घर में रखे करीब दो लाख रुपये की नकदी समेत करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार बेंगलुरु गया हुआ था। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घर के अंदर और आसपास से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और बाद में स्टील की ग्रिल उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment