Search

सिकंदराबाद: शान्ति पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 100%, छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

372 Views

सिकंदराबाद: शान्ति पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सिकंदराबाद का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं में दीपिका यादव पुत्री भूपेन्द्र यादव ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मोहिनी पुत्री राजवीर और उमेश पुत्र लोकेश कुमार ने 82.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा पूजा सैनी पुत्री रविंद्र कुमार और वरुण सैनी पुत्र नवीन कुमार सैनी ने 81.3 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News