Search

सिकंदराबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत,परिवार में मचा कोहराम

Share Now :

WhatsApp
1,425 Views

सिकंदराबाद:  कोतवाली क्षेत्र के हाईवे-34 पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कार्तिक पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला देवीपुरा,बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह नोएडा में कार्यरत था और ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सिरोधन कट के पास कार्तिक की स्कूटी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार्तिक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment