Search

सिकंदराबाद: सक्षम शुक्ला को तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त

528 Views

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सिकंदराबाद की कक्षा दशम के छात्र सक्षम शुक्ला ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। सक्षम ने गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा – 2025 में प्रतिभाग करते हुए तहसील सिकंदराबाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सक्षम शुक्ला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सक्षम की इस सफलता को अनुशासन, मेहनत एवं संस्कारित शिक्षा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं छात्रों में भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और नैतिकता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करती हैं। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी सक्षम की इस उपलब्धि से प्रेरणा लेने की बात कही। समाज और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। विद्यालय परिवार ने सक्षम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वह आगे भी इसी प्रकार विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment