Search

सिकंदराबाद: चलती रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे

510 Views
सिकंदराबाद के NH-34 पर कौशांबी से अलीगढ़ जा रही रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सिकंदराबाद:  नेशनल हाईवे-34 पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव नेतरामपुरी के पास कौशांबी से अलीगढ़ जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में अचानक भयंकर आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे।

आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक किरनपाल ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया। परिचालक जगवीर की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यात्रियों के उतरते ही बस से तेज लपटें उठने लगीं और कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, रोडवेज विभाग और दमकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात रोकना पड़ा, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment