Search

सिकंद्राबाद: भगवान गणेश जी की शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

169 Views

सिकंदराबाद: नगर में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के दर्शन और आरती के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन बैंड-बाजों के साथ चैंबर की धर्मशाला से भगवान श्री गणेश जी की सवारी और चंदा-सूरज की झांकी निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

रामलीला महोत्सव का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा, चेयरमैन पंडित राकेश शर्मा, प्रभारी अरविंद दीक्षित, जगदीश बजाज और प्रबंधक राहुल गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर बग्गी में विराजमान भगवान श्री गणेश जी की विधिवत आरती की गई।

आरती में कमेटी अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा, चेयरमैन पंडित राकेश शर्मा, प्रभारी अरविंद दीक्षित, प्रबंधक राहुल गुप्ता, पिंकी वोहरा, त्रिवेशराम गुप्ता, राकेश मोहन सर्राफ, विशाल चौधरी, अजय शर्मा, लौकेश कौशल, नितिन गर्ग एडवोकेट, मोंटू उपाध्याय सहित कमेटी के अन्य सदस्य शामिल हुए।

नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा हनुमान चौक पहुंची, जहां रामलीला के अंतर्गत रावण और चंदा-सूरज की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रावण ने चंदा-सूरज को बंदी बना लिया। इसके साथ ही रामलीला महोत्सव के पहले दिन की लीलाओं का मंचन किया गया।

रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का माहौल देखने को मिला।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment