Search

सिकंदराबाद: रामलीला में मंचित हुआ कुंभकरण वध और लक्ष्मण शक्ति का अद्भुत दृश्य

242 Views

सिकंदराबाद: नगर के रामवाड़ा में चल रही रामलीला में गुरुवार की रात कुंभकरण वध और लक्ष्मण शक्ति की लीला का मनमोहक मंचन किया गया। दर्शकों ने जय श्रीराम के नारों के बीच इस अद्भुत दृश्य का भरपूर आनंद लिया।

श्री आदर्श राधिका कृष्ण कला मंडल एवं रामलीला मंडल वृंदावन धाम के व्यास पंकज भारद्वाज द्वारा रामचरित मानस के आधार पर लीला का सुंदर चित्रण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के सदस्यों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती कर किया।

लीला के क्रम में पहले अंगद ने लंका का हाल श्रीराम को सुनाया और युद्ध की तैयारी की बात कही। इसके बाद रावण ने युद्ध की कमान अपने पुत्र मेघनाथ को सौंपी। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच घोर युद्ध हुआ, जिसमें मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया।

लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान राम अत्यंत दुखी हुए। विभीषण के सुझाव पर सुखन वैद्य को बुलाया गया, जिन्होंने संजीवनी बूटी लाने का उपाय बताया। हनुमान हिमालय गए और संजीवनी बूटी की पहचान न होने पर पूरा पर्वत उठा लाए। बूटी से लक्ष्मण पुनर्जीवित हुए।

इसके बाद मंच पर कुंभकरण वध का रोमांचक दृश्य प्रस्तुत हुआ। विशालकाय कुंभकरण युद्धभूमि में उतरा और वानर सेना के साथ भीषण युद्ध हुआ। अंततः भगवान श्रीराम के बाणों से उसका वध हुआ।

रामलीला के इस भव्य मंचन को देखने के लिए नगर और आसपास से भारी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक जुटे। पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment