सिकंदराबाद: बिजली उपभोक्ताओं को रविवार को दो घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत उपकेंद्रों पर अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से कटौती से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है।
विद्युत विभाग के अनुसार रविवार 18 अक्टूबर को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र फाईबर क्लास, गोपालपुर एवं आईपीडीएसएल पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
बिजली कटौती से जोखाबाद, यूपीएसआईडीसी, सरकारी कॉलोनी, शेरपुर, तेलीमल, तिलबेड़ी, अंधैल, तिलबेगमपुर, रजपुरा और गोपालपुर सहित संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसके अलावा सभी स्वतंत्र पोषकों (फीडरों) की बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने अनुरक्षण कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
