Search

सिकंदराबाद: समाधान दिवस में 16 शिकायतें, 12 लंबित; मौके पर सिर्फ 4 का निस्तारण

170 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका, जबकि 12 शिकायतें लंबित रहीं।

एसडीएम ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 11 राजस्व विभाग, तीन पुलिस विभाग, एक नगर पालिका और एक शिक्षा विभाग से संबंधित थीं। मौके पर निस्तारित की गई चारों शिकायतें राजस्व विभाग की थीं।

समाधान दिवस में तहसीलदार संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम ने लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News