Search

सिकंदराबाद : मिशन शक्ति की पहल से दंपति में सुलह, काउंसलिंग के बाद साथ रहने को हुए राजी

137 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली सिकंदराबाद के मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर पारिवारिक विवाद का सामना कर रहे एक दंपति के बीच सुलह हो गई। टीम की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने और नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए राजी हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के निस्तारण के लिए मिशन शक्ति केंद्र की टीम लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक शीबा और सह-प्रभारी उपनिरीक्षक रंजना ने संबंधित प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की।

टीम ने पति-पत्नी की समस्याएं सुनीं और आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। पति-पत्नी ने भविष्य में आपसी विश्वास और सामंजस्य के साथ रहने तथा पुराने विवादों को दोबारा न बढ़ाने का निर्णय लिया।

सुलह के बाद मिशन शक्ति प्रभारी शीबा और सह- प्रभारी रंजना ने दंपति को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और पारिवारिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की सलाह दी।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News