सिकंदराबाद: विद्युत उपभोक्ताओं को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नंबर-2 पर टेस्ट टीम द्वारा रिले, वीसीबी और कंट्रोल पैनल में प्रोटेक्शन संबंधी आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल साढ़े तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि बिजली कटौती से जोखाबाद, जीटी रोड, तेजसिंह कॉलोनी, नवीन सब्जी मंडी, मेन हाईवे, बाजार माधोदास, कायस्थवाड़ा, पोखवाड़ा, गुलावठी अंडरपास, रामबाड़ा और हरिशाहा सहित उपकेंद्र से जुड़े सभी स्वतंत्र पोषकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक दैनिक कार्य पूरे कर लें। अनुरक्षण कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।
