Search

सिकंदराबाद: स्मार्ट मीटर कार्य के चलते दो घंटे बिजली रहेगी गुल

380 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तहसील से नगरपालिका प्रथम एवं नगरपालिका द्वितीय पर स्मार्ट मीटर लगाने तथा विद्युत केबिल जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती के कारण ज्ञान लोक कॉलनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, गददीबाड़ा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका क्षेत्र, छासियावाड़ा, सराय झाँझन, राधा कुंज, कुत्ते की कब्र एवं सिकंदराबाद कस्बा सहित कई क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बंद होने से पूर्व अपने आवश्यक कार्य निपटा लें और कटौती अवधि के दौरान सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News