Search

सिकंदराबाद: पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर

990 Views

सिकंदराबाद: एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उसने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

पीड़िता के अनुसार, 27 जून की सुबह करीब छह बजे उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे जबरन आवास से निकालने की कोशिश कर रहा है। उसने कहा कि उसका पति साफ कह रहा है कि अब वह उसके साथ नहीं रहेगा।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News