Search

सिकंदराबाद: 35 साल बाद फिर से मिले पुराने दोस्त, शिक्षकों के सम्मान में बहा भावनाओं का सैलाब

1,001 Views

सिकंदराबाद: नेहरू बाल निकेतन सिकंदराबाद के 1988 बैच के छात्रों ने 35 वर्षों बाद अपने पुराने दोस्तों और गुरुओं से मुलाकात कर एक यादगार लम्हा जिया। इस भावुक मिलन समारोह का आयोजन हाईवे स्थित मनु महाराज होटल में किया गया, जहां शिक्षकों और छात्रों ने बीते दिनों की यादें साझा कीं।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने शिक्षकों का माल्यार्पण कर व शील्ड भेंटकर सम्मान किया। छात्रों ने भावुक होकर कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके गुरुओं को जाता है। उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, उसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। छात्रों ने उन्हें माला पहनाकर व शील्ड भेंटकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।

संचालन ने बांधा समा

कार्यक्रम का सुंदर संचालन सदफ ने किया। उनके प्रभावशाली संचालन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम को बेहद व्यवस्थित, भावनात्मक और यादगार बना दिया।

पुरानी यादें हुईं ताजा

इस पुनर्मिलन में छात्रों ने स्कूल के सुनहरे दिनों को याद करते हुए उन पलों को ताजा किया,जब वे एक साथ पढ़ते और खेलते थे। छात्रों ने कहा कि यह मुलाकात उनके लिए बेहद भावुक और विशेष रही।

“नेहरू बाल निकेतन के परिंदे” नाम से बना ग्रुप

छात्रों ने इस मिलन समूह को “नेहरू बाल निकेतन के परिंदे” नाम दिया है। इसे बनाने में उन्हें एक महीने से ज्यादा का समय लगा। कुछ छात्र एक-दूसरे से पहले से जुड़े थे, जबकि बाकी को ढूंढ़ने में समय लगा।

सभी छात्र अपने क्षेत्र में सफल

छात्रों ने बताया कि आज वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हैं और समाज में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी दिया।

कार्यक्रम में ये शिक्षक और छात्र रहे उपस्थित

इस विशेष आयोजन में शिक्षक फरीद, ब्रह्म सिंह, के.पी सिंह, अलीशेर, जाकिर, शीला देवी, उषा, जसमीत कौर, पुष्पा, महेंद्र सिंह सहित छात्र विकास शर्मा, डॉ.राशिद, शाकिर, विपिन शर्मा, शाकिब, सदफ, संजीव, अरुण, पुष्पेंद्र शर्मा, बिट्टू आदि उपस्थित रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News