Search

सिकंदराबाद: मोबाइल चोर चोरी के दो मोबाइल सहित गिरफ्तार

248 Views

सिकंदराबाद। पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए सिरोधन रोड कट के पास से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली अभिसूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खालिद पुत्र रफीक, निवासी मोहल्ला रामपुरा, सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त था और इसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के साथ कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News