Search

सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बिजली अधिकारियों संग की बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

1,000 Views

सिकंदराबाद: विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने आवास पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता मौजूद रहे।

विधायक ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि गर्मियों के मौसम में बिना कारण बिजली कटौती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे क्षेत्र की जनता को नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।

उन्होंने इस बात पर नाराज़गी जताई कि बिजली अधिकारी जनता के फोन नहीं उठाते और संतोषजनक जवाब नहीं देते। इस पर चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है और इसमें कोई लापरवाही नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री अरविंद सिंह खुद बिजली समस्याओं को लेकर सजग हैं, और क्षेत्रीय अधिकारियों को भी उसी स्तर की सजगता दिखानी होगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 18 घंटे, शहरी क्षेत्रों में 21 घंटे और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जैसा कि सरकार के आदेशों में स्पष्ट कहा गया है।

जनता को राहत देने की दिशा में यह बैठक एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment