Search

सिकंदराबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

434 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में एक दु:खद हादसे में टेंट में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिकारपुर क्षेत्र के गांव केलावन निवासी जुगनू (35) के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से एक स्थानीय टेंट कारोबारी के यहां मजदूरी करता था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सरायघासी गांव में एक समारोह के दौरान टेंट का काम करते समय अचानक जुगनू करंट की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिकंदराबाद के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment