Search

सिकंदराबाद: एसएन पॉलीमर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Share Now :

WhatsApp
526 Views

सिकंदराबाद : औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार को दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा हजारों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

नगर क्षेत्र निवासी समित जैन की एसएन पॉलीमर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चार नंबर कट के पास प्लास्टिक प्रोडक्ट बनाने की फैक्ट्री है। गुरुवार दोपहर अचानक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल फैक्ट्री स्वामी और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू न पाते देख एक और गाड़ी बुलंदशहर से मंगाई गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों और कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

एफएसओ सीपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फैक्ट्री में प्लास्टिक का भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

फैक्ट्री स्वामी की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जो लाखों में बताया जा रहा है।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News