Search

सिकंदराबाद:  गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा से हुआ भजन-कीर्तन

321 Views

सिकंदराबाद: गुरुद्वारा साहिब में शनिवार, 3 जनवरी की रात 8 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन से हुई, जिससे गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

इसके पश्चात फिरोजपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने मधुर भजनों के माध्यम से संगत को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद ग्रंथी साहिब द्वारा पवित्र सबद पाठ का वाचन किया गया। सबद पाठ उपरांत अरदास लगाई गई तथा हुक्मनामा पढ़कर सुखआसन की रस्म अदा की गई।


कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम का मंच संचालन रिक्की सिंह ने किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment