Search

बुलंदशहर: छात्राओं ने ‘सीता स्वयंवर’ नाटिका से जीता दर्शकों का दिल

350 Views

बुलंदशहर: जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर सिकंदराबाद की छात्राओं ने ‘सीता स्वयंवर’ लघु नाटिका की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठाकुर सुनील सिंह और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

नाटिका के माध्यम से छात्राओं ने अपनी अभिनय प्रतिभा और सांस्कृतिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि ठाकुर सुनील सिंह ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष और संगीत आचार्या स्नेहिल गौड़ का आभार व्यक्त किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment