Search

सिकंदराबाद: फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा: इको कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

1,429 Views

सिकंदराबाद फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसे में इको कार सवार तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल। टायर फटने से ट्रॉली से टकराई कार।

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में इको कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार इको कार ने प्लास्टिक के पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रॉली के टायर फटने से हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसे की संभावित वजह ट्रॉली का टायर फटना माना जा रहा है, जिससे ट्रॉली अचानक असंतुलित हो गई और पीछे से आ रही कार उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

सिकंदराबाद: फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा: इको कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान दीनानाथ पुत्र सीताराम (निवासी ग्राम दुकराना,दादरी), अमित पुत्र सुभाष शर्मा (निवासी ग्राम उमरपुर,पहासू) और सचिन पुत्र नन्नू (निवासी ग्राम पचगाई,खुर्जा देहात) के रूप में हुई है। सभी दादरी की ओर से आ रहे थे और पहासू व खुर्जा की ओर जा रहे थे।

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

हादसे में अजय शर्मा और दीपक नामक दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

राहगीर को भी लगी टक्कर

इसी दौरान जब राहगीर हादसे को देखने के लिए रुके थे, तभी एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सिकंदराबाद: फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा: इको कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

एनएचएआई और पुलिस ने मिलकर निकाले शव

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। तीनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सिकंदराबाद: फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा: इको कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र में हुआ यह हादसा क्षेत्रवासियों में शोक और दहशत का माहौल बना गया है।


Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment