Search

सिकंदराबाद: सिलेंडर लीक से लगी आग, समय रहते बुझी, बड़ा हादसा टला

581 Views
सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला केसरीवाड़ा में एक मकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला केसरीवाड़ा निवासी अनिल वर्मा के पुत्र सचिन वर्मा ने बताया कि खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच-पड़ताल शुरू की।

गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जन-हानि नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दें।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment