Search

सिकंदराबाद: 100 बीघा जमीन पर ईएसआई अस्पताल व स्टेडियम का प्रस्ताव; सीएम को पत्र लिख विधायक ने मांगा भूमि श्रेणी परिवर्तन

638 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर 100 बीघा भूमि के उपयोग का प्रस्ताव रखा है। यह भूमि नेशनल हाईवे पर स्थित है।

विधायक ने बताया कि जमीन पर एक जर्जर नॉर्मल स्कूल बना हुआ है और राजस्व अभिलेखों में यह पशुचर श्रेणी में दर्ज है। उन्होंने इसे सामान्य श्रेणी में परिवर्तित करने की मांग की है, ताकि जनहित की योजनाएं शुरू की जा सकें।

प्रस्ताव के तहत इस भूमि पर ESI अस्पताल और स्टेडियम बनाने की बात कही गई है। केंद्र व राज्य सरकार पहले ही 30 बेड के ESI अस्पताल को मंजूरी दे चुकी हैं। अस्पताल बनने से क्षेत्र के श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक ने CM से भूमि परिवर्तन की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की है, ताकि स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार हो सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News