Search

सिकंदराबाद में बिजली चोरी पर कार्रवाई, पांच उपभोक्ता पकड़े

137 Views

सिकंदराबाद: विद्युत चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर और जोखाबाद में चेकिंग की गई। इस दौरान पांच उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। इनके यहां कुल 14 किलोवाट विद्युत भार की चोरी पकड़ी गई।

विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद के उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विजिलेंस टीम के साथ यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित पांचों उपभोक्ताओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उपखंड अधिकारी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली का उपयोग वैध तरीके से करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचें। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment