Search

सिकंद्राबाद; चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप,परिजनों ने किया हंगामा

637 Views

सिकंदराबाद: महिला चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान महिला रोगी के परिजनों की महिला चिकित्सक से जमकर नोकझोंक हुई। 

जिसके चलते चिकित्सक की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। सूचना पर सीएमओ डॉ. मंजू अग्रवाल व सीओ पूर्णिमा सिंह ने अस्पताल पहुँच जांच की। महिला चिकित्सक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

शनिवार की दोपहर नया गांव निवासी सरकारी अस्पताल पहुंचे। सभी लोगों ने परिवार की महिला का गलत उपचार किए जाने का आरोप लगाते हुए महिला चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सिंह को घेर लिया और हंगामा शुरू दिया। हंगामा कर रहे लोगों में एक युवक ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व पत्नी को को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया था। नार्मल डिलीवरी के बावजूद उनकी पत्नी की हालत खराब रहने लगी। अल्ट्रासाउंट कराने पर जानकारी हुई कि डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण उनकी पत्नी के आंतरिक अंग क्षतिग्रस्त हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्होंने पत्नी को दिल्ली में भर्ती कराया। एक माह तक उनकी पत्नी का दिल्ली में उपचार चला। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची। हंगामा के दौरान महिला चिकित्सक की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी लोग अस्पताल से चले गए। साथी चिकित्सकों ने डॉ.पूर्णिमा सिंह को भर्ती कर उपचार किया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News