Search

सिकंदराबाद में धर्मांतरण प्रयास का भंडाफोड़, नौ आरोपी गिरफ्तार

1,231 Views

सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस ने कथित धर्मांतरण प्रयास का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से आधार-पैन कार्ड, बाइबल, प्रचार सामग्री और नकदी बरामद हुई।


सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरखेड़ा में पुलिस ने कथित धर्मांतरण प्रयास का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर की गई।

सिकंदराबाद में धर्मांतरण प्रयास का भंडाफोड़, नौ आरोपी गिरफ्तार
सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस टीम के साथ धर्मांतरण प्रयास मामले में गिरफ्तार नौ आरोपी और बरामद सामग्री।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में आधार कार्ड, पैन कार्ड, कैश मेमो, पर्चे, बाइबल, पैम्फलेट, बैलेंस शीट और पांच लिफाफे बरामद किए गए, जिनमें कुल 5,720 नकद था। बरामद लिफाफों पर “N.I. BIBLE CHURCH” का नाम, पता और संपर्क नंबर अंकित था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. पप्पन पुत्र लीलाराम निवासी वीरखेड़ा
  2. रवि पुत्र पप्पन निवासी वीरखेड़ा
  3. प्रदीप पारछा पुत्र सतीश शंकर लाल निवासी चितसोन सलेमपुर, बुलंदशहर
  4. सुन्दर सिंह पुत्र सलेख निवासी वीरखेड़ा
  5. दीपक कुमार पुत्र सगवा निवासी नोएडा
  6. कृष्ण बेनीवाल पुत्र वेद प्रकाश निवासी फरीदाबाद
  7. राजेंद्र कुमार पुत्र राम आसरे निवासी गाजियाबाद
  8. नीलम पुत्री प्रेमचंद निवासी गाजियाबाद
  9. आशु पुत्र मनीराम निवासी वीरखेड़ा

पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से धर्मांतरण से संबंधित चैट, ईसा मसीह की प्रार्थनाएं और प्रचार सामग्री भी बरामद हुई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम ने मौके पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोचा। बरामद सामग्री और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment